Wednesday, October 21st, 2026

अदित्य बने एनएसयूआई सोशल मीडिया टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष

रायपुर
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने एनएसयूआई के सोशल मीडिया टीम की कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमे छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य भगत को एनएसयूआई सोशल मीडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वही आयुष शर्मा व हर्ष बिसारिया को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बता दे कि प्रदेश महासचिव आदित्य भगत युवाओं में काफी लोकप्रिय है, छात्रों की समस्याएं सुनने व उनके निराकरण के लिए हमेशा ततपर रहते आये है।  आदित्य भगत सोशल मीडिया में काफी सक्रिय है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को काफी बारीकी से समझकर सोशल मीडिया में उसे साझा करते है। राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा, धार्मिक कार्य मे भी हमेशा आगे रहते है। यही खूबी इन्हें राष्ट्रीय स्तर तक ले आयी। एनएसयूआई सोशल मीडिया टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य भगत ने आयुष शर्मा और भाई हर्ष बिसारिया जी को सोशल मीडिया प्रभारी बनने पर बधाई दी है।

 

#अदित्य

Source : Agency

पाठको की राय